हल्द्वानी: चेतावनी के साथ सीपीयू ने पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सिटी पेट्रोल यूनिट ने वाहन चालकों को यातायात के नियम समझाए। साथ ही चेतावनी दी कि नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी उपनिरीक्षक सीपीयू जगत सिंह भंडारी के नेतृत्व में भोलानाथ गार्डन टैम्पो स्टैंड के पास अभियान चलाया गया। इस दौरान टैंपो और ई-रिक्शा चालकों को यातायात …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सिटी पेट्रोल यूनिट ने वाहन चालकों को यातायात के नियम समझाए। साथ ही चेतावनी दी कि नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रभारी उपनिरीक्षक सीपीयू जगत सिंह भंडारी के नेतृत्व में भोलानाथ गार्डन टैम्पो स्टैंड के पास अभियान चलाया गया। इस दौरान टैंपो और ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। बताया कि वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग, ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाना प्रतिबंधित है और इसके बाद भी पकड़े गए तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने वाहनों को पार्किंग जोन में ही खड़ा करने की हिदायत दी।

संबंधित समाचार