रानीखेत: जनपद स्तरीय क्रिकेट ट्रायल में नरसिंह मैदान पहुंचे 80 खिलाड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रानीखेत, अमृत विचार। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के बैनर तले प्रस्तावित अंडर 14 और अंडर 25 अलवर की चयन प्रक्रिया के तहत अल्मोड़ा जिले के नरसिंह मैदान में हुए ट्रायल में कुल 80 खिलाड़ी पहुंचे। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा ने जिला स्तर पर अंडर 14 और अंडर 25 ट्रायल कराएं। उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट ने बताया …

रानीखेत, अमृत विचार। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के बैनर तले प्रस्तावित अंडर 14 और अंडर 25 अलवर की चयन प्रक्रिया के तहत अल्मोड़ा जिले के नरसिंह मैदान में हुए ट्रायल में कुल 80 खिलाड़ी पहुंचे।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा ने जिला स्तर पर अंडर 14 और अंडर 25 ट्रायल कराएं। उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट ने बताया कि अंडर 14 में 38 तथा अंडर 25 में 42 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खराब मौसम के कारण चयनकर्ता संजय मेहरा और अनिल गोयल ने अंडर 25 के दूसरे चरण के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल नहीं लिया। इसकी सूचना खिलाड़ियों को एसोसिएशन के कार्यालय की ओर से दे दी जाएगी।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश मनराल, सचिव हर्ष गोयल, कोषाध्यक्ष उमेश बिष्ट, भरत अधिकारी, मनोज बिष्ट, दीपक मेहरा, परम मेहरा, कैलाश मेहरा, और कमल भट्ट आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार