वंदे भारत मिशन के चौथे चरण में होगा 500 से अधिक उड़ानों का संचालन
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के बीच विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन का चौथा चरण शुरू हो गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि वंदे भारत मिशन के चौथे चरण में हम 500 से अधिक उड़ानों का संचालन करेंगे। इसमें एयर इंडिया और निजी …
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के बीच विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन का चौथा चरण शुरू हो गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि वंदे भारत मिशन के चौथे चरण में हम 500 से अधिक उड़ानों का संचालन करेंगे। इसमें एयर इंडिया और निजी विमान कंपनियां दोनों शामिल हैं। वंदे भारत मिशन के जरिए अब तक 4.75 लाख से अधिक लोगों को वतन वापस लाया गया है।
उन्होंने कहा, ‘एक जुलाई तक, वतन वापसी के इच्छुक कुल 5,83,109 भारतीयों ने विदेश में हमारे दूतावासों में पंजीकरण कराया था, जिनमें से इस अभियान के तहत 4,75,000 से अधिक लोगों को वापस लाया जा चुका है’।
अब तक 2.63 लाख भारतीयों को वापस लाया गया
भारत सरकार द्वारा वंदे भारत मिशन और ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत अब तक 2.63 लाख भारतीय नागरिकों को वापस लाया जा चुका है। एयर इंडिया के एक आधिकारिक बयान के मुताबिक वंदे भारत मिशन के चौथे चरण की शुरुआत 3 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान 17 देशों से 170 उड़ानों का संचालन किया जाएगा।
