नैनीताल: 20 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य आंदोलनकारियों का प्रदर्शन जारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। राज्य कर्मचारियों ने मंगलवार को बीस सूत्रीय मांगों को लेकर नैनीताल कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह भाकुनी ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर अमल नहीं किया जाएगा यह प्रदर्शन जारी रहेगा। राज्य कार्मिकों के ग्रेड वेतन के निर्णय को वापस …

नैनीताल, अमृत विचार। राज्य कर्मचारियों ने मंगलवार को बीस सूत्रीय मांगों को लेकर नैनीताल कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह भाकुनी ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर अमल नहीं किया जाएगा यह प्रदर्शन जारी रहेगा।

राज्य कार्मिकों के ग्रेड वेतन के निर्णय को वापस लेने, पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, प्रोन्नत वेतनमान दिए जाने और गोल्डन कार्ड की विसंगति दूर करने सहित 20 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी लंबे समय से आंदोलनरत हैं। लेकिन अभी तक सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर कोई विचार नहीं किया है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है।

कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर विचार न किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान भाकुनी, दिनेश जोशी, हयात चंद्र आर्या, कमल उपाध्याय, हेमंत सेमवाल, लता पांडे, हेमंत पांडे, याचना कोरंगा, राम चंद्र सुयाल, पूजा काडाकोटी, दीक्षा सैनी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार