अयोध्या: प्रयागराज हाइवे को जोड़ने वाली सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, आजिज आ चुके हैं स्थानीय निवासी
बीकापुर/अयोध्या। प्रयागराज हाइवे को जोड़ने वाली 12 किमी. लंबी सड़क कई वर्षों से बदहाल है, जो अब गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की दुर्दशा पर न तो जनप्रतिनिधि ही गंभीर है और न ही जिले के प्रशासनिक अफसर। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि लोग बिना हिचकोले …
बीकापुर/अयोध्या। प्रयागराज हाइवे को जोड़ने वाली 12 किमी. लंबी सड़क कई वर्षों से बदहाल है, जो अब गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की दुर्दशा पर न तो जनप्रतिनिधि ही गंभीर है और न ही जिले के प्रशासनिक अफसर। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि लोग बिना हिचकोले खाए अपने गंतव्य तक नहीं जा सकते। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वर्षों से लेपन व मरम्मत कार्य न होने की वजह से स्थिति पहले से खराब हो गई है।

लोगों ने जनप्रतिनिधियों व प्रशासन ने सड़क को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है। क्षेत्र के बब्लू दूबे, मिंकू सिंह आदि का कहना है कि गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के हैदरगंज बाजार, अंबेडकरनगर जनपद के भीटी तहसील को भी जोड़ती है। इसी संपर्क मार्ग से लोग धार्मिक स्थल विशुन बाबा को जाते हैं, जिसके कारण लोगों को काफी दुश्वारियां झेलती पड़ती हैं। उनका कहना है कि इसी मार्ग के आस-पास डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज, परिषदीय विद्यालय व निजी शिक्षण संस्थान भी संचालित हो रहे हैं। जिसके कारण हजारों बच्चे प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर स्कूल, कॉलेज जाने को मजबूर हैं।
वहीं क्षेत्र के उमा निवास पाठक, राकेश मिश्रा, राम सूरत सिंह आदि का कहना है कि इसी सड़क पर प्रतिदिन हजारों लोगों को आवागमन होता है। कुछ लोग तो सड़क खराब होने के चलते दूसरे लिंक रोड से अधिक दूरी तय करने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि बरसात में तो स्थिति बेहद खराब हो जाती है। बरसात के कारण सड़कों पर गड्ढों की स्थिति का पता नहीं चल पाता है, जिसके कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाल स्थिति को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: लूट समेत जबरन धर्म परिवर्तन का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
