नैनीताल: बयानबाजी पर रिजार्ट संचालक को नोटिस
नैनीताल, अमृत विचार। शहर के समीपवती ज्योलीकोट क्षेत्र स्थित रिजार्ट संचालक को इंटरनेट मीडिया में पूर्व में दर्ज किये केस की जांच पर सवाल उठाना महंगा पड़ गया। लगातार बयानबाजी के बाद रिजार्ट संचालक को मजिस्ट्रेट की ओर से नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही 20-20 हजार के मुचलके और इतनी ही …
नैनीताल, अमृत विचार। शहर के समीपवती ज्योलीकोट क्षेत्र स्थित रिजार्ट संचालक को इंटरनेट मीडिया में पूर्व में दर्ज किये केस की जांच पर सवाल उठाना महंगा पड़ गया। लगातार बयानबाजी के बाद रिजार्ट संचालक को मजिस्ट्रेट की ओर से नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
साथ ही 20-20 हजार के मुचलके और इतनी ही जमानत पर छह माह के लिए पाबंद किये जाने की बात कही गई है। बता दें कि बीते 26 जून को ज्योलीकोट निवासी मुन्ना लाल साह ने थाने में तहरीर देकर पर्यटकों द्वारा उसके रिजार्ट में मारपीट और चोरी करने के आरोप लगाए थे। मामले में तल्लीताल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
मगर रिजार्ट संचालन जांच से संतुष्ट नहीं हुआ। मजिस्ट्रेट के पत्र में तल्लीताल थाने की ओर से शिकायतकर्ता द्वारा इंटरनेट मीडिया पर अनर्गल बयानबाजी कर पुलिस की छवि धूमिल करने की बात कही गई है। साथ ही कहा है कि भड़काऊ बयानबाजी से शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना बनी है। पत्र में रिजार्ट संचालक को 23 सितंबर तक कार्यालय में पेश होकर जवाब देने को कहा है।
