कन्नौज : प्रमुख इत्र उद्यमी त्रिलोकी नाथ का निधन, मेंदाता अस्पताल में थे भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कन्नौज। नगर के प्रमुख इत्र उद्यमी एवं समाजसेवी त्रिलोकी नाथ टंडन नहीं रहे। 69 वर्ष की आयु में सोमवार की देर रात लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। समाचार मिलते ही कन्नौज में शोक की लहर दौड़ गई। टंडन के पिता स्व. अमरनाथ टंडन भी धर्मपरायण व समाजसेवी व्यक्ति थे। बता …

अमृत विचार, कन्नौज। नगर के प्रमुख इत्र उद्यमी एवं समाजसेवी त्रिलोकी नाथ टंडन नहीं रहे। 69 वर्ष की आयु में सोमवार की देर रात लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। समाचार मिलते ही कन्नौज में शोक की लहर दौड़ गई। टंडन के पिता स्व. अमरनाथ टंडन भी धर्मपरायण व समाजसेवी व्यक्ति थे।

बता दें कि हाईस्कूल, इंटर में प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण होने वाले जिले के छात्र छात्राओं को टंडन की तरफ से आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में सम्मानित किया जाता था। उनके निधन पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में शोकसभा में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर चंद्र प्रकाश वर्मा ललइयां, दिलीप पटवा गुड्डन, अजीत वर्मा, आलोक पाल, सतीश चन्द्र कटियार, गौरव कटियार, मनीष गुप्ता, हर्ष गुप्ता मौजूद रहे।

पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त मुन्ना भईया, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राज शर्मा, सन्मार्ग संस्था के प्रविनेंद्र कुमार शुक्ला, पालिकाध्यक्ष शैलेन्द्र अग्निहोत्री वंदेमातरम, इत्र एसोसिएशन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता, इत्र व्यवसाई व समाजसेवी विपिन दीक्षित, श्री बालाजी आदर्श सेवा समिति के डायरेक्टर विष्णु कुमार शुक्ला, राजन रामायण आदि तमाम लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। दोपहर बाद महादेवी घाट पर टंडन का अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या: आचार्य धर्मेंद्र के निधन को विहिप ने बताया अपूर्णीय क्षति

संबंधित समाचार