कन्नौज : तमंचा लगाकर युवक से रुपये व मोबाइल लूटा
अमृत विचार, छिबरामऊ/ कन्नौज। नगर से गांव वापस जा रहे युवक को कैरदा रोड पर कुछ दबंगों ने तमंचा लगाकर रोक लिया और मारपीट करते हुए 20 हजार की नगदी व मोबाइल फोन छीन लिया। शोर-शराबा सुन अपनी तरफ लोगों को आता देख उक्त दबंग जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो …
अमृत विचार, छिबरामऊ/ कन्नौज। नगर से गांव वापस जा रहे युवक को कैरदा रोड पर कुछ दबंगों ने तमंचा लगाकर रोक लिया और मारपीट करते हुए 20 हजार की नगदी व मोबाइल फोन छीन लिया। शोर-शराबा सुन अपनी तरफ लोगों को आता देख उक्त दबंग जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवक ने एक नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
ग्राम कुशलपुरा निवासी रामचंद्र सिंह ने बताया कि वह सोमवार की शाम को छिबरामऊ से अपने गांव जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही निवासी अतर सिंह व उनके दो अज्ञात साथियों ने बाइक को रोक लिया और कनपटी पर तमंचा लगाकर मारपीट करते हुए जेब में रखे 20 हजार रुपए व एक मोबाइल फोन छीन लिया।
मोटरसाइकिल की चाबी भी छीन रहे थे। तभी वहां से गुजर रहे गुड्डू व टैनी को अपनी तरफ आता देख हमलावर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवक ने कोतवाली पहुंचकर एक नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें:- रायबरेली: बावरिया गैंग के चार शातिर धरे गए ,लूट का माल बरामद
