खटीमा: देह व्यापार में तीन महिलाओं सहित चार को दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। पुलिस ने नगर से लगी कॉलोनी के एक घर से देह व्यापार में संलिप्त तीन महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कत्याल और पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने झनकईया थाने की पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए नगर …

खटीमा, अमृत विचार। पुलिस ने नगर से लगी कॉलोनी के एक घर से देह व्यापार में संलिप्त तीन महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कत्याल और पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने झनकईया थाने की पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए नगर से लगे क्षेत्र कॉलोनी से देह व्यापार करते चार पकड़ा।

ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम उधमसिंह नगर को सूचना मिली थी कि खटीमा नगर के लगे थाना झनकईया छेत्र में महिला द्वारा घर में अनैतिक कार्य का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम की निरीक्षक बसंती आर्य ने अपनी टीम और झनकईया थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट के साथ मंगलवार देर शाम कार्रवाई करते हुए बंडिया निवासी नंद किशोर सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने घर से मोटर साइकिल, 17300 नगदी, चार मोबाइल फोन सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।

जिसे मौके पर ही सील कर दिया गया। पकड़े गए चारों में देह व्यापार का संचालन करने वाली महिला भी शामिल है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह अधिक पैसा कमाने को लेकर काफी समय से इस कार्य को करते आ रहे हैं। पुलिस ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। टीम के नवीन गिरी, रमेश चंद्र, प्रियंका आर्य, प्रियंका कोरंगा व पुलिस टीम के उप निरीक्षक मनोज धोनी, राजेंद्र जोशी, गीता चंद आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार