बाजपुर: आधार क्लोन कर 178 सिम एक्टिवेट कराए, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। आधार का क्लोन बना किसी दूसरे की फोटो का प्रयोग कर मोबाइल सिम जारी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नोडल एसोसिएट वोडाफोन-आईडिया-1 अधिकारी विशाल पाठक पुत्र कमल पाठक, निवासी श्याम कुंज सिविल लाइन मेरठ ने पुलिस …

बाजपुर, अमृत विचार। आधार का क्लोन बना किसी दूसरे की फोटो का प्रयोग कर मोबाइल सिम जारी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नोडल एसोसिएट वोडाफोन-आईडिया-1 अधिकारी विशाल पाठक पुत्र कमल पाठक, निवासी श्याम कुंज सिविल लाइन मेरठ ने पुलिस को तहरीर सौंप आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से चार फोटो का प्रयोग विभिन्न कूटरचित आधार कार्डों से वोडाफोन-आईडिया कंपनी के 178 सिम एक्टिवेट कराने का आरोप लगाया है। कंपनी के अधिकारी ने जांच में क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों के शामिल होने की बात कहते हुए उनके खिलाफ नामजद तहरीर सौंपी है।

संबंधित समाचार