हल्द्वानी: प्लास्टिक उन्मूलन एवं पोषण माह कार्यक्रम बच्चों को प्लास्टिक के नुकसान बताए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्लास्टिक उन्मूलन एवं पोषण माह कार्यक्रम के तहत गुरुवार को राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम में प्लास्टिक से होने वाले गंभीर परिणामों व स्वस्थ भोजन के बारे में लोगों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्लास्टिक उन्मूलन एवं पोषण माह कार्यक्रम के तहत गुरुवार को राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम में प्लास्टिक से होने वाले गंभीर परिणामों व स्वस्थ भोजन के बारे में लोगों को जागरूक किया।

मुख्य अतिथि हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सभी बच्चों को पूर्ण पोषाहार लेने के लिए जागरूक किया। साथ ही प्लास्टिक को पूर्ण रूप से त्यागने का आह्वान भी किया। उन्होंने प्रधानाचार्या के अनुरोध के तहत विधायक निधि से स्कूल में विकास कार्य के लिए 5 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। प्रधानाध्यापिका अनीता पाठक और अन्य शिक्षिकाएं शामिल रहीं।

संबंधित समाचार