हल्द्वानी: जनपद स्तरीय कला उत्सव में बच्चों ने दृश्य कला 3 डी की प्रस्तुति दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत, प्रधानाचार्य नीलम बिष्ट ने दीप प्रजवल्लित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रतियोगिता के दृश्य कला 3 डी के बालिका व बालक वर्ग ने प्रतिभाग किया। मुख्य शिक्षाधिकारी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत, प्रधानाचार्य नीलम बिष्ट ने दीप प्रजवल्लित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रतियोगिता के दृश्य कला 3 डी के बालिका व बालक वर्ग ने प्रतिभाग किया।

मुख्य शिक्षाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा नीति के तहत पठन-पाठन में बदलाव व संयोजन काबिले तारीफ हैं। उन्होंने उपस्थित बालक-बालिकाओं को भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए अपने को तैयार करने को कहा व दूसरी लोक कलाओं जैसे, गढ़वाली, जौनसारी, आदि में भी प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम को चलाये जाने के बारे चर्चा की।

सीओ रावत ने कहा कि कला उत्सव, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की वर्ष 2015 से एक ऐसी पहल है। जिसका उद्देश्य माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानना, उसे पोषित करना, प्रस्तुत करना और शिक्षा में कला को बढ़ावा देना है।

इस मौके पर निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त शिक्षिका हेमा हर्बोला, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के गायक प्रभाकर जोशी, हरीश पांडे, भारतेन्दु नाट्य आकादमी की दीपा जोशी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रदीप उपाध्याय ने किया।

संबंधित समाचार