अल्मोड़ा: जिलाधिकारी के निरीक्षण में अभिलेख साथ न लाना VPDO को पड़ा भारी
अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिलाधिकारी वंदना सिंह के सोमेश्वर तहसील के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को स्यूनराकोट गांव का रजिस्टर और अन्य अभिलेश साथ ना लाना भारी पड़ गया। डीएम ने इस लापरवाही पर वीपीडीओ से इस लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए हैं। जिलाधिकारी वंदना सिंह …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। जिलाधिकारी वंदना सिंह के सोमेश्वर तहसील के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को स्यूनराकोट गांव का रजिस्टर और अन्य अभिलेश साथ ना लाना भारी पड़ गया। डीएम ने इस लापरवाही पर वीपीडीओ से इस लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए हैं।
जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सोमेश्वर तहसील के अनेक गांवों का दौरा कर विकास योजनाओं की समीक्षा की। डीएम ने कनालबूंगा और वाल्सा गांवों में बन रहे अमृत सरोवरों का निरीक्षण कर कहा कि यह केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस कार्य को प्राथमिकता के साथ समय से पूर्ण किया जाए। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिये कि अमृत सरोवरों के देयकों का भुगतान प्राथमिकता के साथ कर ग्राम पंचायतों में खुली बैठकों का रोस्टर तत्काल जारी किया जाए। उन्होंने भनरगांव पेयजल पंपिंग योजना में अभी तक किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
ग्राम प्रधान भनरगांव और क्षेत्रीय जनता ने डीएम से इस पंपिंग योजना से कनालबूंगा, इटौला, गुडकांडे, नाकोट, वल्सा, महत गांव, जाख आदि गांवों को भी लाभ देने की मांग की। उन्होंने ग्राम गागिल-बेह में कृषि उद्यमी सुनील सिंह बिष्ट की ओर से किए जा रहे इंटीग्रेटेड फार्मिंग कार्यों की सराहना की। आंगनबाड़ी केंद्र में लोगों की समस्याओं को भी सुना। कसून गांव के ग्रामीणों ने डीएम का फूल मालाओं से स्वागत किया। पाटिया गांव की पुरानी शैली में बनाए गए होम स्टे का भी निरीक्षण कर उसकी प्रशंसा की।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश भाकुनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद डंगवाल, तहसीलदार सोमेश्वर खुशबू आर्या आदि मौजूद रहे।
