हल्द्वानी: गौलापार को जिला विकास प्राधिकरण से मुक्त किया जाने की मांग
हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार के ग्रामीण जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ मुखर हो गए हैं। उन्होंने गौलापार को प्राधिकरण के दायरे से बाहर किए जाने की मांग की है। इस बाबत उन्होंने केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट से भी गुहार लगाई। चेतावनी दी कि यदि फिर भी गौलापार को प्राधिकरण से बाहर नहीं किया गया …
हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार के ग्रामीण जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ मुखर हो गए हैं। उन्होंने गौलापार को प्राधिकरण के दायरे से बाहर किए जाने की मांग की है। इस बाबत उन्होंने केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट से भी गुहार लगाई। चेतावनी दी कि यदि फिर भी गौलापार को प्राधिकरण से बाहर नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन होगा।
शुक्रवार को गौलापार के कई गांवों के ग्रामीण कुंवरपुर तिराहे पर इकट्ठा हुए। यहां उन्होंने कहा कि लालकुआं, कालाढूंगी, भवाली की तर्ज पर गौलापार को भी प्राधिकरण से मुक्त किया जाए। यहां की 90 प्रतिशत भूमि खेती योग्य है यहां प्राधिकरण की जरूरत नहीं है। गांवों में छोटे-छोटे निर्माण के लिए नक्शा पास कराने में ग्रामीणों को खासी परेशानी होती है इसलिए प्राधिकरण नहीं चाहिए। गुस्साए ग्रामीणों ने प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान कुंवरपुर, देवला तल्ला, खेड़ा, देवला मल्ला पंजाया, देवलामल्ला आदि गांवों के ग्रामीण मौजूद थे। इधर, ग्रामीणों ने केंद्रीय रक्षाराज्य मंत्री अजय भट्ट को भी इस मांग को लेकर पत्र भेजा है।
प्राधिकरण ने गुरुवार को कुंवरपुर तिराहे पर 15 दुकानों के एक शॉपिंग कांपलेक्स को सील किया था इसको लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। इस दौरान प्रज्जवल नौला, निखिलेश नौला, पवन नौला, रजत, करन गंगोला, नंदी, हेमा, विराट, किरन डालाकोटी, हरेंद्र बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, हरेंद्र क्वीरा, बालम नौला आदि मौजूद थे।
