पिथौरागढ़: भुस्खलन से तवाघाट-लिपुलेख सड़क का संपर्क मार्ग बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिथौरागढ़, अमृत विचार। चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर लखनपुर और नजंग के बीच पहाड़ी दरकने से भूस्खलन हुआ है। इस कारण सड़क यातायात के लिए फिर बंद हो गई है और चीन सीमा के निकटवर्ती गांवों का शेष जगत से संपर्क कट गया है। चीन सीमा को जोड़ने वाली यह सड़क पिछले …

पिथौरागढ़, अमृत विचार। चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर लखनपुर और नजंग के बीच पहाड़ी दरकने से भूस्खलन हुआ है। इस कारण सड़क यातायात के लिए फिर बंद हो गई है और चीन सीमा के निकटवर्ती गांवों का शेष जगत से संपर्क कट गया है। चीन सीमा को जोड़ने वाली यह सड़क पिछले दिनों मलघाट में भूस्खलन के कारण बंद हो गई थी। भूस्खलन के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

बता दें कि बारह दिन पहले ही सड़क पर यातायात सुचारु हो सका था। दो दिन बाद फिर अचानक लखनपुर और नजंग के बीच तम्पा मंदिर के पास अचानक पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी जैसे ही खिसकी पूरा क्षेत्र धूल के गुबार से भर गया और सड़क फिर बंद हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई। सड़क बंद होने से व्यास घाटी के सात गांवों का संपर्क कट गया है।

प्राइवेट टूर ऑपरेटर के माध्यम से आदि कैलाश यात्रा पर गए 50 यात्री बुंदी में फंस गए हैं। इस सड़क के एक बार फिर बंद होने से सीमांत के लोगों के साथ ही सीमा चौकियों में तैनात जवानों और पर्यटकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। सड़क के जल्दी खुलने की संभावना नहीं है। बीआरओ शनिवार से चट्टानें हटाने का काम शुरू करेगा।

संबंधित समाचार