पुलवामा में आतंकवादियों ने दो गैर-स्थानीय मजदूरों को मारी गोली, सुरक्षाबलों ने की पूरे इलाके की घेराबंदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार शाम अज्ञात आतंकवादियों ने दो गैर- स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी, जिससे वे घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने आज शाम खरपोरा रत्नीपोरा में मजदूरों पर गोलीबारी की। गोली लगने से दो मजदूर घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया …

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार शाम अज्ञात आतंकवादियों ने दो गैर- स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी, जिससे वे घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने आज शाम खरपोरा रत्नीपोरा में मजदूरों पर गोलीबारी की। गोली लगने से दो मजदूर घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बतायी गयी है।

घायलों की पहचान बिहार निवासी शमशाद और फैजान कासरी के रूप में की गयी है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है।

ये भी पढ़ें- लालू यादव ने बिहार को निशाना बनाने के लिए अमित शाह पर किया प्रहार, कही ये बड़ी बात

संबंधित समाचार