हल्द्वानी: उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ गरजीं महिलाएं, रैली निकालकर जताया आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र का तीसरा सम्मेलन रविवार को सत्यनारायण धर्मशाला प्रांगण में संपन्न हो गया। जिसमें वक्ताओं ने महिलाओं से उत्पीड़न व शोषण के खिलाफ आगे आकर संघर्ष करने का आह्वान किया। इसके बाद शाम चार बजे से महिलाओं ने शहर में जुलूस निकाला। जुलूस कालू साई मंदिर से प्रारंभ होकर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र का तीसरा सम्मेलन रविवार को सत्यनारायण धर्मशाला प्रांगण में संपन्न हो गया। जिसमें वक्ताओं ने महिलाओं से उत्पीड़न व शोषण के खिलाफ आगे आकर संघर्ष करने का आह्वान किया। इसके बाद शाम चार बजे से महिलाओं ने शहर में जुलूस निकाला। जुलूस कालू साई मंदिर से प्रारंभ होकर रोडवेज चौराहा से सिंधी चौराहा होते हुए कालाढूंगी चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुआ।

संगठन की अध्यक्ष शीला शर्मा ने कहा कि एक ओर जहां महिलाएं अंतरिक्ष में पहुंच गई हैं। वहीं दूसरी ओर आज भी महिलाएं अपनी इच्छा से अपना जीवन साथी तक नहीं चुन सकती हैं। उन्होंने कहा कि देश में महिलाएं बड़ी संख्या में ऑनरकिलिंग की शिकार हो रही हैं। इसके अलावा दहेज हत्या, भ्रूण हत्या, बलात्कार के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं।

संगठन की महासचिव रजनी जोशी ने कहा कि हर तरफ महिलाओं का शोषण व उत्पीड़न बढ़ रहा है। महिलाएं दुनिया के स्तर पर संघर्ष कर रही हैं। मजदूर व मेहनतकश महिलाओं को एकजुट होकर अपने साथ होने वाले हर उत्पीड़न व शोषण के खिलाफ संघर्ष करने की जरूरत है। इस मौके पर इंदु गुप्ता, कविता, काव्या, हेमा, भगवती, सुमन, गुंजन समेत सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।

संबंधित समाचार