हल्द्वानी: स्वंय सहायता समूह को मिली डिस्पोजल मशीन
हल्द्वानी, अमृत विचार। श्रद्धा महिला एवं बाल विकास संस्था द्वारा आज पुरानी आईटीआई बरेली रोड वार्ड 58 में महिला आदर्श स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जो कि नगर निगम हल्द्वानी से संचालित हुआ है उन महिलाओं ने 4 प्रतिशत की ब्याज दर से लोन लेकर आज अपनी आजीविका को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से …
हल्द्वानी, अमृत विचार। श्रद्धा महिला एवं बाल विकास संस्था द्वारा आज पुरानी आईटीआई बरेली रोड वार्ड 58 में महिला आदर्श स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जो कि नगर निगम हल्द्वानी से संचालित हुआ है उन महिलाओं ने 4 प्रतिशत की ब्याज दर से लोन लेकर आज अपनी आजीविका को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से डिस्पोजल मशीन का उद्घाटन किया।
इस मौके पर महापौर जोगेन्द्र रौतेला, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय , डा. आईवी पंत, ग्रामीण ब्रांच मैनेजर अजेन्द्र चौधरी , पार्षद मनोज मठपाल , समन्वयक अर्चना ,रजनी नैनवाल आदि शामिल रहे।
नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और मेयर जोगेन्द्र रौतेला ने समूह के कार्यों की सराहना करते हुए समूह की यथासम्भव मदद करने की बात रखी। और यह आश्वासन दिया कि डिस्पोजल का अधिक से अधिक आर्डर दिलाया जाएगा जिससे महिला समूह अपनी आजीविका से अच्छी आय अर्जित कर सके। समूह की अध्यक्ष ममता आर्या के साथ सहयोगी पुष्पा कांडपाल, मंजू पांडे, मधु श्रीवास्तव, ममता जोशी, कमला कांडपाल , हेमा बसखेती, प्रेमा, नीमा चौहान, चन्द्रा, कमला अधिकारी,बीना नंगी, लक्ष्मी, दीपा पांडे आदि शामिल रहे।
