सीतापुर : सेंधमारी कर चोरों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम, तफ्तीश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, महमूदाबाद/ सीतापुर। थाना क्षेत्र के गांव अजीमाबाद में एक किसान के घर चोरों ने सेंधमारी कर तीन लाख ज्वैलरी समेत दो लाख की नकदी पार कर दी। जब पीड़ित को घर में हुई चोरी की जानकारी हुई तो उसने महमूदाबाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि चोरों ने बच्चों की …

अमृत विचार, महमूदाबाद/ सीतापुर। थाना क्षेत्र के गांव अजीमाबाद में एक किसान के घर चोरों ने सेंधमारी कर तीन लाख ज्वैलरी समेत दो लाख की नकदी पार कर दी। जब पीड़ित को घर में हुई चोरी की जानकारी हुई तो उसने महमूदाबाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि चोरों ने बच्चों की गुल्लक तक को नहीं बक्शा और उन्हें तोड़कर भी रुपये चोरी कर ले गए। चोरों ने घर के अंदर अलमारियों के लॉकर और बक्सों के ताले भी तोड़े। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

बीती देर रात करीब तीन बजे चोरों ने अजीमाबाद गांव में अशोक उर्फ कृष्ण वर्मा और उमेश वर्मा पुत्रगण रामदत्त वर्मा के मकान को अपना निशाना बनाया। महमूदाबाद थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित भाइयों ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। जल्दी ही भाईयों बंटवारा हुआ था। जिसका रुपया घर में रखा हुआ था।बताया कि घर में दो लाख दस हजार रुपए की नकदी रखी थी। पीड़ित के घर में माता के अलावा पत्नी, बच्चे और उसका छोटा भाई और उसकी पत्नी व भाई के दो बच्चे रहते हैं।

अशोक वर्मा ने बताया कि मंगलवार को वह हमेशा की तरह छत पर बने कमरे में सोने गए थे। चोरों ने छत के सहारे ही घर में प्रवेश किया और जीने से नीचे उतर आए। घर में रखे करीब सत्तर ग्राम सोने के आभूषणों सहित पचास किलो मेंथा ऑयल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। अशोक के मुताबिक करीब तीन लाख से अधिक के जेवर और घर निर्माण के लिए रखे दो लाख दस हजार रुपयों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:- हरदोई: चोरों ने भागवताचार्य के घर से नगदी और जेवर उड़ाए, चोरी से इलाके में फैली दहशत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज