मुजफ्फरनगर: युवक के पेट से ऑपरेशन कर निकाले गए 62 स्टील के चम्मच, खुद डॉक्टर भी हुए हैरान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर, अमृत विचार। हम सबने बचपन में नासमझी के चलते मिट्टी, चाक जैसी कई चीजें खाई हैं ,लेकिन क्या आप विशवास कर सकते हैं कि एक युवक ने 62 स्टील के चम्मच निगल लिए हों। लेकिन ये सच है और इस युवक का इलाज करने वाले डॉक्टर खुद इस बात से हैरान हैं। मिली जानकारी …

मुजफ्फरनगर, अमृत विचार। हम सबने बचपन में नासमझी के चलते मिट्टी, चाक जैसी कई चीजें खाई हैं ,लेकिन क्या आप विशवास कर सकते हैं कि एक युवक ने 62 स्टील के चम्मच निगल लिए हों। लेकिन ये सच है और इस युवक का इलाज करने वाले डॉक्टर खुद इस बात से हैरान हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर में हॉस्पिटल में ऑपरेशन कर एक शख्स के पेट से 62 स्टील की चम्मच निकाली गईं हैं। इतनी सारी चम्मचें युवक ने 1 साल में नशा मुक्ति केंद्र में निगली थीं। फिलहाल, युवक की हालत गंभीर है।उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है।

युवक नाम का नाम विजय चौहान है। वह थाना मंसूरपुर क्षेत्र के बोपाड़ा गांव का रहने वाला है। पेशे से किसान बताया जाने वाला युवक विजय नशे का आदी है। उसकी इस आदत को छुड़ाने के लिए परिजनों ने उसे पांच महीने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था।

विजय के एक रिश्तेदार ने बताया कि कई बार विजय ने पेट में दर्द की शिकायत करता था। जिसके बाद परिजनों ने उसे मेरठ में हीअलग-अलग डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन आराम नहीं मिला। धीरे-धीरे 5-6 महीने बीत गए। कुछ दिन पहले पेट में तेज दर्द के चलते युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

ऑपरेशन में निकली 62 स्टील की चम्मच
हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. राकेश खुराना ने विजय का 26 सितंबर को ऑपरेशन किया। दो घंटे तक चले ऑपरेशन में विजय के पेट से एक या दो नहीं 62 स्टील की चम्मचें निकलीं। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

सबूत देने को खुद निगली चम्मच
डॉ. खुराना ने बताया कि ऑपरेशन से पहले विजय ने खुद चम्मच निगलने की बात बताई थी। उन्होंने भरोसा नहीं किया तो विजय ने एक चम्मच निगलकर भी दिखाई थी। हालांकि परिजनों का कहना है कि विजय को नशा मुक्ति केंद्र में जबरन चम्मच खिलाई जाती थी।

ये भी पढ़ें-मुरादाबाद: शहीद ए आजम की कुर्बानी को किया याद, भगत सिंह की मनाई 115वीं जयंती

संबंधित समाचार