हल्द्वानी: महिला महाविद्यालय में सेमिनार, छात्राओं ने विशेषज्ञों से सीखे व्यक्तित्व विकास के गुर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला महाविद्यालय में गुरुवार को करियर काउंसलिंग सेल की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। आईबीएस के असिटेंट प्रोफेसर राहुल बेरी (ICFAI Business School) और असिटेंट मैनेजर आशीष सनवाल ने छात्राओं को सॉफ्ट स्किल, कम्यूनिकेशन स्किल, इमोशनल स्किल, मैनेजमेंट स्किल, टाइम मैनेजमेंट समेत कई विषयों पर विस्तार से …

हल्द्वानी, अमृत विचार। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला महाविद्यालय में गुरुवार को करियर काउंसलिंग सेल की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। आईबीएस के असिटेंट प्रोफेसर राहुल बेरी (ICFAI Business School) और असिटेंट मैनेजर आशीष सनवाल ने छात्राओं को सॉफ्ट स्किल, कम्यूनिकेशन स्किल, इमोशनल स्किल, मैनेजमेंट स्किल, टाइम मैनेजमेंट समेत कई विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यशाला में छात्राओं के साथ काउंसलिंग प्रभारी डॉ. बीना जोशी, डॉ. विद्या कुमारी, डॉ. हिमानी पंत, डॉ. रश्मि पंत, डॉ. तनुजा बिष्ट, डॉ. बीएम परगाईं, डॉ फकीर नेगी आदि रहे।

संबंधित समाचार