बांदा: पर्यावरण मॉडल में आर्यकन्या को प्रथम स्थान
अमृत विचार, बांदा। दो दिवसीय जनपद स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी 2022 का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज बांदा में किया गया, जिसमें आर्य कन्या इंटर कॉलेज कक्षा 10 की छात्रा कुमारी प्रियांशी सिंह ने जूनियर वर्ग की पर्यावरण संबंधी चिंताओं की क्रियाकारी मॉडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात की छात्रा परी गुप्ता ने स्वास्थ्य …
अमृत विचार, बांदा। दो दिवसीय जनपद स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी 2022 का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज बांदा में किया गया, जिसमें आर्य कन्या इंटर कॉलेज कक्षा 10 की छात्रा कुमारी प्रियांशी सिंह ने जूनियर वर्ग की पर्यावरण संबंधी चिंताओं की क्रियाकारी मॉडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कक्षा सात की छात्रा परी गुप्ता ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के स्थिर मॉडल में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन दोनों छात्राओं का मार्गदर्शन विद्यालय की विज्ञान वर्ग की सहायक अध्यापिका कुमारी प्रियंका सिंह एवं गणित की सहायक अध्यापिका कुमारी सोनम गुप्ता के द्वारा किया गया था।
ये भी पढ़ें-हल्द्वानी: ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े को लेकर बिफरे विधायक, बोले- काहिली की हद पार हो गई
