बरेली: NCC वर्दी की चाह में 400 छात्र-छात्राओं ने लगाई दौड़, कर्नल अमन नेगी के नेतृत्व में हुई भर्ती
बरेली, अमृत विचार। 21 वीं यूपी बटालियन एनसीसी (NCC) की ओर से गुरुवार को बरेली कॉलेज परिसर स्थित ग्राउंड में चयन भर्ती प्रकिया का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 400 छात्र, छात्राओं की ओर से ऑनलाइन आवेदन किया गया था। जिसमें से 182 विद्यार्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास कर लिखित परीक्षा दी। …
बरेली, अमृत विचार। 21 वीं यूपी बटालियन एनसीसी (NCC) की ओर से गुरुवार को बरेली कॉलेज परिसर स्थित ग्राउंड में चयन भर्ती प्रकिया का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 400 छात्र, छात्राओं की ओर से ऑनलाइन आवेदन किया गया था। जिसमें से 182 विद्यार्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास कर लिखित परीक्षा दी। इनमें 111 छात्र व 71 छात्राएं शामिल रहीं। चयन प्रक्रिया कमांडिंग आफिसर कर्नल अमन नेगी की निगरानी में पूरी कराई गई।
बरेली कॉलेज के मैदान में गुरुवार को 21वीं यूपी एनसीसी (NCC) बटालियन की ओर से 120 सीटों पर प्रवेश के लिए 300 छात्राओं ने दौड़ लगाई। सूबेदार मेजर आनंद सिंह ने बताया कि 21वीं यूपी बटालियन की दो कंपनियों में 100 सीटों पर आवेदन किए गए थे, जिनकी परीक्षा हो चुकी है। इन सीटों में 33 छात्रा व 67 छात्रों का चयन किया जाएगा। इस दौरान हवलदार सुनील छेत्री, सूबेदार सुरेद्र, सीएचएम शंभुप्रसाद, प्रभारी अंचल अहेरी, बीएचएम आशु खत्री, लेफ्टिनेंट मनु प्रताप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: चौकी चौराहे से कोतवाली तक कल से हटेगा अतिक्रमण, 22 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
