बहराइच: इलाज कराकर घर जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने मारी टक्कर, बेटे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिला मुख्यालय से इलाज कराकर वापस जा रहे पिता पुत्र की बाइक में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। बालक की कुचलकर मौत हो गई। जबकि पिता बाल बाल बच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक फरार हो गया है। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए …

बहराइच। जिला मुख्यालय से इलाज कराकर वापस जा रहे पिता पुत्र की बाइक में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। बालक की कुचलकर मौत हो गई। जबकि पिता बाल बाल बच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक फरार हो गया है। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जिले के प्यारेपूर जमापुर गांव निवासी बडकन्ना अपने नौ वर्षीय बेटे रिहान को बाइक से लेकर जिला मुख्यालय आया था। यहां पर बेटे का इलाज कराने के बाद शुक्रवार दोपहर में वह घर जा रहा था। बाइक कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बहराइच मार्ग पर तहसील के पास पहुंची। तभी ऐनी मोड़ के पास ट्रक संख्या यूपी 78 डीटी 9099 ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर से बालक उछलकर नीचे गिर गया। ट्रक से कुचलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मां और पिता के सामने ही रिहान की दर्दनाक मौत से माहौल गमगीन हो गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मृतक बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक रंजीत भारती की टीम ने ट्रक को पकड़ लिया। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-ट्रक से नीचे उतारते समय फटा सिलेंडर, 12 झुलसे, तीन की मौत

संबंधित समाचार