हल्द्वानी: रेलवे की समय सारिणी में परिवर्तन
हल्द्वानी, अमृत विचार। जन सुविधा को और अधिक बेहतर बनाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने नई समय सारिणी जारी है। नई समय सारिणी एक अक्टूबर से प्रभावी रहेगी। नई सारिणी के अनुसार काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस परिवर्तित समय के अनुसार 5.25 बजे प्रस्थान करेगी। काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस काठगोदाम से 8.40 बजे प्रस्थान करेगी। रामनगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जन सुविधा को और अधिक बेहतर बनाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने नई समय सारिणी जारी है। नई समय सारिणी एक अक्टूबर से प्रभावी रहेगी। नई सारिणी के अनुसार काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस परिवर्तित समय के अनुसार 5.25 बजे प्रस्थान करेगी। काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस काठगोदाम से 8.40 बजे प्रस्थान करेगी।
रामनगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 16.25 बजे प्रस्थान करेगी। रामनगर-काशीपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी रामनगर से 17 बजे प्रस्थान करेगी। काशीपुर-लालकुआं अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित समयानुसार लालकुआं से 17.45 बजे प्रस्थान करेगी। जबकि काशीपुर-बरेली सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित समयानुसार काशीपुर से 12.10 बजे, कासगंज-काशीपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित समयानुसार कासगंज से 13.35 बजे तथा टनकपुर-बरेली सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित समयानुसार टनकपुर से 15.25 बजे प्रस्थान करेगी।
