भीमताल: ओखलकांडा ब्लॉक के तीन कनिष्ठ अभियंतों को कार्यप्रणाली सुधार के लिए एक सप्ताह की मोहलत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भीमताल, अमृत विचार। सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने ओखलकांडा ब्लॉक में मनरेगा योजना के कार्यों की प्रगति कम रहने पर कनिष्ठ अभियंताओं को एक सप्ताह की मोहलत दी है। डॉ. तिवारी ने कहा कि मनरेगा योजना के ओखलकांडा ब्लॉक के कनिष्ठ अभियंता गोविंद बर्गली, सौरभ मेहता, गौरव तिवारी ने योजनाओं का एस्टीमेट समय पर नहीं …

भीमताल, अमृत विचार। सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने ओखलकांडा ब्लॉक में मनरेगा योजना के कार्यों की प्रगति कम रहने पर कनिष्ठ अभियंताओं को एक सप्ताह की मोहलत दी है।

डॉ. तिवारी ने कहा कि मनरेगा योजना के ओखलकांडा ब्लॉक के कनिष्ठ अभियंता गोविंद बर्गली, सौरभ मेहता, गौरव तिवारी ने योजनाओं का एस्टीमेट समय पर नहीं बनाया। ब्लॉक में हो रहे कार्यों के फोटो भी जनपद स्तरीय ग्रुप में शेयर नहीं किए हैं। विभिन्न योजनाओं की एमबी ऑनलाइन भी समय से नहीं की गई। उन्होंने तीनों को चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में कार्यप्रणाली में सुधार लाएं, यदि ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।

संबंधित समाचार