नैनीताल: अंकिता के हत्यारों को फांसी दो! विपक्ष ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। ऋषिकेश में हुई अंकिता भंडारी की हत्या की जांच सीबीआई से कराए जाने और दोषियों को फांसी देने की मांग को लेकर शनिवार को कांग्रेसियों ने मल्लीताल पंत पार्क में भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के राज में प्रदेश की कानून व्यवस्था गड़बड़ा गई है। …

नैनीताल, अमृत विचार। ऋषिकेश में हुई अंकिता भंडारी की हत्या की जांच सीबीआई से कराए जाने और दोषियों को फांसी देने की मांग को लेकर शनिवार को कांग्रेसियों ने मल्लीताल पंत पार्क में भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के राज में प्रदेश की कानून व्यवस्था गड़बड़ा गई है। भाजपा के संरक्षण में हत्याकांड के सबूत मिटाने के लिए रिजॉर्ट पर जल्दबाजी में बुल्डोजर चलवाया गया।

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने कहा कि जिस तरह अंकिता हत्याकांड में रोज नए तथ्य सामने आ रहे हैं उससे सरकार, शासन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं। कांग्रेस की मांग है कि मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए। भाजपा के नेता का बेटा इसमें मुख्य आरोपी है, इसलिए उसे बचाने का काम किया जा रहा है। दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा होनी चाहिए। इस दौरान अंकिता के हत्यारों को फांसी दो, फांसी दो के नारे लगाकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया गया।

प्रदर्शन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष भावना भट्ट, त्रिभुवन फत्र्याल, कुंदन बिष्ट, सुभाष चंद्रा, कमलेश तिवारी, सुभाष चंद्रा, दिनेश कर्नाटक पप्पू, धीरज बिष्ट, कैलाश अधिकारी, मनोज शाह, हिमांशु पांडे, मनोज भट्ट,ललित मोहन कांडपाल, मनमोहन कनवाल,राजेंद्र व्यास, अंजुम, भुवन सिंह बिष्ट, नाशिफ अहमद,राजू टांक, पुष्कर बोरा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात