खटीमा: मारपीट का आरोप, दो साल बाद रिपोर्ट
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के शिव कालौनी में एक महिला ने 10 आरोपियों पर उसके घर की दीवार तोड़ने व उसके पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली पुलिस के अनुसार शिव कालोनी वार्ड संख्या 17 निवासी ललिता ओझा ने पुलिस …
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के शिव कालौनी में एक महिला ने 10 आरोपियों पर उसके घर की दीवार तोड़ने व उसके पति के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार शिव कालोनी वार्ड संख्या 17 निवासी ललिता ओझा ने पुलिस को सौंपी तहरीर में आरोप लगाया है कि 23 नवंबर 2019 को शिव कालोनी में आरोपी धाना देवी, शकुंतला देवी, सुजुल, गंगू, बब्लू, गीता देवी, विकास, कोमल, लक्ष्मी, प्रियाशु ने एक राय होकर उसके घर की दीवार तोड़ दी और उसके पति के साथ मारपीट कर दी। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट कर ली है।
