उत्तराखंड: राष्ट्रपति जी! तंग आ गया हूं, इच्छामृत्यु दे दो… मजबूर होकर बुजुर्ग ने लिखा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिथौरागढ़, अमृत विचार। शुगर की बीमारी के चलते दोनों पैर और इलाज के दौरान जमा पूंजी गंवाने के बाद हताश हो चुके बुजुर्ग ने प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है। पिथौरागढ़ निवासी 65 वर्षीय सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी सोबन लाल वर्मा ने प्रार्थना पत्र में अपने हालातों का …

पिथौरागढ़, अमृत विचार। शुगर की बीमारी के चलते दोनों पैर और इलाज के दौरान जमा पूंजी गंवाने के बाद हताश हो चुके बुजुर्ग ने प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है। पिथौरागढ़ निवासी 65 वर्षीय सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी सोबन लाल वर्मा ने प्रार्थना पत्र में अपने हालातों का जिक्र करते हुए कहा कि अब उनके पास आगे का जीवन जीने और खाने, पीने के लिए कुछ नहीं है। जिससे वह हताश महसूस कर रहे हैं। ऐसे में अब वह जीना नहीं चाहते हैं। वह अपना अधिकांश जीवन जी चुके हैं। अब दूसरों को कष्ट देकर जीना नहीं चाहता है। दूसरों पर निर्भर रहने से अच्छा मौत है।

इधर, दिव्यांग बुजुर्ग का पत्र के मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन में बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों से काउंसलिंग कराई गई। सीएमओ डा. एचएस ह्यांकी ने बताया कि बीमारी के चलते बुजुर्ग निराश और परेशान हो चुके हैं। काउंसलिंग के साथ ही बुजुर्ग के लिए कृतिम अंग की भी व्यवस्था की जा रही है।

वहीं जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने कहा कि जैसे ही उन्हें बुजुर्ग का पत्र मिला वह उनके घर गए, जहां पता चला कि शुगर लेवल अत्यधिक होने से बुजुर्ग को दोनों पैर गंवाने पड़े। तत्काल एसीएमओ और प्रशासन के अधिकारियों को बुजुर्ग को समुचित उपचार कराने के निर्देशित किया गया है।

संबंधित समाचार