अंकिता हत्याकांड: कल बंद रहेगा उत्तराखंड, तमाम संगठनों ने दिया समर्थन
हल्द्वानी, अमृत विचार। अंकिता हत्याकांड के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से रविवार को उत्तराखंड बंद का ऐलान किया गया है। जिसे सफल बनाने के लिए विभिन्न संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। इधर, बंद के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया …
हल्द्वानी, अमृत विचार। अंकिता हत्याकांड के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से रविवार को उत्तराखंड बंद का ऐलान किया गया है। जिसे सफल बनाने के लिए विभिन्न संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। इधर, बंद के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।
शनिवार को लोनिवि गेस्ट हाउस में बैठक के दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने बंद को सफल बनाने की रणनीति बनाई। कहा कि सभी प्रात: आठ बजे एसडीएम कोर्ट में एकत्रित होंगे। बैठक में सुशील उनियाल, हुकुम सिंह कुंवर, गंगा जयसवाल हरीश रावत, वीरेंद्र गुप्ता, भुवन जोशी, भुवन तिवारी, प्रकाश चंद जोशी, सुशील भट्ट, शैलेंद्र दानू, कार्तिक उपाध्याय, कमल जोशी समेत कई संगठनों के लोग मौजूद रहे।
