ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने बाल यौन शोषण मामले में मांगी माफी, कहा- बोर्ड पीड़ितों की करेगा मदद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेलबर्न। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने सोमवार को देश में खेल से जुड़े बाल यौन शोषण के पीड़ितों से माफी मांगते हुए कहा कि बोर्ड पीड़ितों की मदद करने के तरीके तलाश रहा है। सीए के अध्यक्ष डॉ. लैकलेन हेंडरसन ने एक बयान में यौन शोषण की घटनाओं को ‘भयावह मुद्दा’ करार दिया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व …

मेलबर्न। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने सोमवार को देश में खेल से जुड़े बाल यौन शोषण के पीड़ितों से माफी मांगते हुए कहा कि बोर्ड पीड़ितों की मदद करने के तरीके तलाश रहा है। सीए के अध्यक्ष डॉ. लैकलेन हेंडरसन ने एक बयान में यौन शोषण की घटनाओं को ‘भयावह मुद्दा’ करार दिया।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर जेमी मिशेल ने इस साल की शुरुआत में आरोप लगाया था कि 1985 में श्रीलंका दौरे के दौरान टीम के अधिकारियों ने उनका ‘यौन शोषण’ किया था। सीए अपनी अगली बोर्ड बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है।

हेंडरसन ने एक बयान में कहा, ‘‘जो हुआ उसे हम बदल नहीं सकते लेकिन पीड़ितों की सहायता के लिए हमें वह करना होगा जो हम कर सकते हैं। सीए की ओर से मैं हर उस व्यक्ति से माफी मांगना चाहता हूं जिसने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट से जुड़े होने के दौरान यौन शोषण का सामना किया।’’

ये भी भी पढ़ें : IND vs SA : श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेगा भारत, गेंदबाजों पर रहेंगी नजरें

संबंधित समाचार