किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा: शिवराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिस जवानों की हत्या के आरोपी को मध्य प्रदेश की पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने विकास की गिरफ्तारी पर ट्वीट कर कहा, “जिनको लगता है …

भोपाल। उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिस जवानों की हत्या के आरोपी को मध्य प्रदेश की पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने विकास की गिरफ्तारी पर ट्वीट कर कहा, “जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धुल जाएंगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं।” उन्होंने कहा, “हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है। विकास दुबे की गिरतारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई।”

संबंधित समाचार