घटिया निर्माण सामग्री देख विधायक का चढ़ा पारा, रूकवाया काम
अमृत विचार, जयसिंहपुर, सुलतानपुर। तहसील के बगल सीएनडीएस (जल निगम) द्वारा अठैसी में फायर स्टेशन में आवासीय भवन के निर्माण कार्य चल रहा है। निरीक्षण पर पहुंचे सदर विधायक ने निर्माण कार्य में घटिया मैटेरियल का प्रयोग देख नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्य को रुकवाते हुए कार्यदाई संस्था के अधिकारियों से स्टीमेट मांगा है। जयसिंहपुर …
अमृत विचार, जयसिंहपुर, सुलतानपुर। तहसील के बगल सीएनडीएस (जल निगम) द्वारा अठैसी में फायर स्टेशन में आवासीय भवन के निर्माण कार्य चल रहा है। निरीक्षण पर पहुंचे सदर विधायक ने निर्माण कार्य में घटिया मैटेरियल का प्रयोग देख नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्य को रुकवाते हुए कार्यदाई संस्था के अधिकारियों से स्टीमेट मांगा है।
जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के बरौसा-बिरसिंहपुर मार्ग पर अठैसी गांव में करीब आठ करोड़ की लागत से फायर कर्मियों के रहने के लिए आवास बन रहा है। जिसका निर्माण कार्य जल निगम की शाखा सीएनडीएस द्वारा कराया जा रहा है। तीन मंजिला इमारत में कुल 13 फ्लैट बनने हैं। कुछ स्थानीय लोगों ने सदर विधायक से शिकायत की थी कि भवन निर्माण में मानक के विपरीत ईंट, सरिया, सीमेंट आदि मैटेरियल लगाया जा रहा है।
सोमवार को लगभग दो बजे ब्लॉक संसाधन केंद्र के कार्यक्रम से लौट रहे विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए भवन निर्माण में उपयोग होने वाली सामाग्री की जांच की। फोन पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से वार्ता कर स्टीमेट मांगाते हुए स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि जब तक स्टीमेट नहीं दिखाया जाता तब तक निर्माण कार्य बंद रहेगा। विधायक ने बताया कि निर्माण कार्य में लगाया जा रहा मैटेरियल मानक के अनुरूप नहीं मिला। वैभव सिंह, रत्नेश तिवारी, विवेक आदि ने विधायक के इस कदम की सराहना की है।
यह भी पढ़ें… सुल्तानपुर: शराब के नशे में बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
