हल्द्वानी: सब्जी वालों में चले लाठी-डंडे, एक की आंख फूटी
हल्द्वानी, अमृत विचार। सब्जी वाले की दुकान के आगे धनिया बेचने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के तमाम लोगों ने सब्जी वाले पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे सब्जी वाले की एक आंख फूट गई। सब्जी वाले की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सब्जी वाले की दुकान के आगे धनिया बेचने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के तमाम लोगों ने सब्जी वाले पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे सब्जी वाले की एक आंख फूट गई। सब्जी वाले की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
लाइन नंबर 18 आजादनगर निवासी हाशिम पुत्र कासिम मंगलपड़ाव सब्जी मंडी में सब्जी का ठेला लगाता है। हाशिम ने पुलिस को बताया कि बीती 27 सितंबर की दोपहर वह बाजार में सब्जी बेच रहा था। तभी लाइन नंबर 17 आजाद नगर का रहने वाले तौहीद पुत्र तसव्वर ठेले के सामने आकर धनिया बेचने लगा। वो जोर-जोर से आवाज लगाकर धनिया बेच रहा था।
आरोप है कि मना करने पर तौहीद ने गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ देर बाद तौहीद अपने भाइयों आरिश, शारिक व अरबाज के साथ वापस लौटा और लाठी-डंडो व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में हाशिम बुरी तरह घायल हो गया और उसकी एक आंख फूट गई। हाशिम को लहूलुहान देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। हाशिम को बड़ा भाई अशरफ बेस अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां से उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया। हाशिम की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
