भवाली: जीबी पंत कॉलेज का स्कूल नर्सरी योजना के लिए चयन
भवाली, अमृत विचार। गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज भवाली का स्कूल नर्सरी योजना के लिए चयन किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार स्कूली छात्र छात्राओं को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करेगी। यह राष्ट्रीय वनीकरण एवं पर्यावरण विकास बोर्ड एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आगामी 5 वर्षों के लिए लागू …
भवाली, अमृत विचार। गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज भवाली का स्कूल नर्सरी योजना के लिए चयन किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार स्कूली छात्र छात्राओं को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करेगी। यह राष्ट्रीय वनीकरण एवं पर्यावरण विकास बोर्ड एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आगामी 5 वर्षों के लिए लागू की जाने वाली योजना है।
योजना का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना, और वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है। इस योजना में कक्षा 6, कक्षा 7 व 8 के छात्र छात्राओं को विशेष रुप से शामिल किया जाएगा। इस योजना के लिए वित्त की व्यवस्था वन विभाग द्वारा की जाएगी, जिसमें नर्सरी की स्थापना प्रचार-प्रसार एवं माली व ट्रेनर के लिए धनराशि की व्यवस्था आदि होगी।
