पंतनगर: धर्म परिवर्तन के दबाव में आकर युवक ने की थी आत्महत्या, पत्नी सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंतनगर, अमृत विचार। थाना पंतनगर क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने पर एक युवक के आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पत्नी सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंतनगर मस्जिद कालोनी निवासी मायावती ने कोर्ट को सौंपे शिकायती …

पंतनगर, अमृत विचार। थाना पंतनगर क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने पर एक युवक के आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पत्नी सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंतनगर मस्जिद कालोनी निवासी मायावती ने कोर्ट को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि उसके पुत्र मोहित कुमार ने वर्ष 2017 में किच्छा चीनी मील के पीछे रहने वाली दूसरे धर्म की महिला से कोर्ट मैरिज की थी। विवाह के बाद 2018 में एक पुत्र पैदा हुआ। आरोप है कि उसके बाद पुत्रवधू ने अपने मायके में फोन कर उनके घर में अशांति फैलाने लगी। विवाद बढ़ने लगा तो मोहित अपनी पत्नी को लेकर पंतनगर में ही सरकारी आवास पर रहने लगा। पीड़िता का आरोप है कि उनके पुत्र की पत्नी और उसके भाई व माता-पिता उसे धर्म परिवर्तन कर अपना धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने लगे। इस बीच उसकी पत्नी घर में बिना बताये अपने पुत्र को लेकर लापता हो गई। जिसकी गुमशुदगी पंतनगर थाने में दर्ज कराई गई थी। छानबीन में पता चला कि वह अपने मायके में रह रही है। जिस पर उनका पुत्र उसे लेने गया तो उसने धर्म परिवर्तन न करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। मायावती ने आरोप लगाया कि पत्नी के दुर्व्यवहार, अपमान एवं मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उसके पुत्र ने 30 अप्रैल 2021 को आत्महत्या कर ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी व उसके भाई और माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार