जसपुर: अस्पताल के कर्मचारियों में हाथापाई
जसपुर, अमृत विचार। लिपिक द्वारा हाजिरी रजिस्टर में अनावश्यक छेड़छाड़ किये जाने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दो कर्मचारियों में गाली-गलौज व हाथापाई हो गई। मामला कोतवाली तक पहुंच गया । जानकारी के अनुसार जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक्स-रे तकनीशियन कमलेश कुमार मिश्रा ने सितंबर माह में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हितेश कुमार शर्मा को …
जसपुर, अमृत विचार। लिपिक द्वारा हाजिरी रजिस्टर में अनावश्यक छेड़छाड़ किये जाने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दो कर्मचारियों में गाली-गलौज व हाथापाई हो गई। मामला कोतवाली तक पहुंच गया । जानकारी के अनुसार जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक्स-रे तकनीशियन कमलेश कुमार मिश्रा ने सितंबर माह में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हितेश कुमार शर्मा को प्रार्थनापत्र देकर अपनी सीएल स्वीकृत कराई थी।
बावजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिपिक कमल वर्मा ने अनावश्यक हस्तक्षेप कर हाजिरी रजिस्टर में उनकी अनुपस्थिति दर्ज कर दी । इस पर एक्स-रे तकनीशियन के वेतन की कटौती हो गई । जब मंगलवार को एक्स-रे तकनीशियन को वेतन कटने का पता चला तो उन्होंने इस बात की शिकायत लिपिक से की । इस पर दोनों में विवाद हो गया। हल्ला-गुल्ला होने पर अस्पताल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उनका बीच-बचाव किया।
दोनों कर्मचारियों ने अपना-अपना मेडिकल करा लिया है । एक्स-रे तकनीशियन ने इस मामले की लिखित शिकायत चिकित्सा अधीक्षक से कर दी और कोतवाली में भी घटना के सम्बन्ध में तहरीर देदी है । वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हितेश कुमार शर्मा ने दोनों कर्मचारियों में हुई गाली-गलौज व हाथापाई की घटना पर चिंता व्यक्त की और शर्मनाक बताया। उनहोंने कहा कि इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।
