खटीमा: हाथियों ने एक एकड़ धान की फसल रौंदी
खटीमा, अमृत विचार। हाथियों के झुंड ने नई बस्ती पचैरिया में पखवाड़े भर में दूसरी बाद रात में गांव में घुसकर करीब एक एकड़ धान की फसल रौंद दी। वन कर्मियों ने रात में मौके पर पहुंचकर हाथियों के झुंड को भगाया। बता दें कि खटीमा वन रेंज के अंतर्गत लालकोठी व जगबुड़ा के बीच …
खटीमा, अमृत विचार। हाथियों के झुंड ने नई बस्ती पचैरिया में पखवाड़े भर में दूसरी बाद रात में गांव में घुसकर करीब एक एकड़ धान की फसल रौंद दी। वन कर्मियों ने रात में मौके पर पहुंचकर हाथियों के झुंड को भगाया।
बता दें कि खटीमा वन रेंज के अंतर्गत लालकोठी व जगबुड़ा के बीच हाथियों के नेपाल विचरण का परंपरिक मार्ग है। भारत की ओर से तो अभी कुछ हिस्सा जंगल शेष है लेकिन नेपाल की ओर से आबादी से हाथी नेपाल में अधिक अंदर नहीं जा रहे हैं। इससे हाथियों का झुंड नेपाल जाने के प्रयास में कई-कई दिन तक उक्त हिस्से में डेरा डाले हैं।
जिनको आबादी में घुसने से रोकना व नजर रखना वन कर्मियों के लिए चुनौती बना हुआ है। नई बस्ती में ग्रामीण रवींद्र कुमार के धान के खेत में रात को हाथी घुस आए। आहट होने पर ग्रामीणों ने हाथियों को भगाया। लेकिन फिर से हाथियों का झुंड आने पर इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम में वन दरोगा राणा, टेक चंद, सुभाष चंद, मोहन राणा, नवीन चंद्र आदि ने बमुश्किल हाथी झुंड को ग्रामीणों के सहयोग से भगाया। बताया गया कि करीब एक एकड़ धान की फसल को नुकसान हुआ है।
