हल्द्वानी: निरीक्षण में नदारद मिले कर्मचारी, निरीक्षक तलब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सफाई व्यवस्था में किरकिरी झेल रहा नगर निगम अब गंभीर हो गया है। नगर आयुक्त ने मंगलवार को शहर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकांश सफाई कर्मचारी काम पर नहीं मिले। गुस्साए नगर आयुक्त ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सफाई नायक को तलब किया है। नगर आयुक्त पंकज …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सफाई व्यवस्था में किरकिरी झेल रहा नगर निगम अब गंभीर हो गया है। नगर आयुक्त ने मंगलवार को शहर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकांश सफाई कर्मचारी काम पर नहीं मिले। गुस्साए नगर आयुक्त ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सफाई नायक को तलब किया है।

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने मंगलवार को बद्रीपुरा, तहसील से मंडी, एफटीआइ रोड, एसटीएच से सिंधी चौराहे तक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कोई भी सफाई कर्मचारी मौके पर नहीं मिले। आयुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए सफाई नायक को तलब करते हुए गुरुवार तक अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। आयुक्त ने सफाई नायक व तैनात कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।

व्यावसासिक क्षेत्र से डोर टू डोर कूड़ा संग्रह अनिवार्य
हल्द्वानी। नगर निगम ने सफाई को ध्यान में रखते हुए व्यावसायिक क्षेत्र से प्रतिदिन सायं डोर टू डोर कूड़ा संग्रह करने का आदेश जारी किया है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने यह आदेश जारी करते हुए इसे तत्का

संबंधित समाचार