बरेली: थाना कैंट के पुलिसकर्मी समेत 20 कोरोना पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में गुरुवार को भी 20 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें आईवीआरआई और कारपोरेट लैब से प्राप्त सैंपल की जांच रिपोर्ट में 20 लोगों में संक्रमण की पुष्टी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को कोविड अस्पताल में आइसोलेट करा दिया है। उनके संपर्क में आने वालों को होम क्वारंटीन कराया …

बरेली, अमृत विचार। जिले में गुरुवार को भी 20 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें आईवीआरआई और कारपोरेट लैब से प्राप्त सैंपल की जांच रिपोर्ट में 20 लोगों में संक्रमण की पुष्टी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को कोविड अस्पताल में आइसोलेट करा दिया है। उनके संपर्क में आने वालों को होम क्वारंटीन कराया गया गया है।

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम के मुताबिक गुरुवार को आईवीआरआई से मिली रिपोर्ट में 14 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। इसमें एक थाना कैंट का सिपाही है। वहीं प्रेमनगर की अशरफ खां पुलिस चौकी के दंपति संक्रमित हैं। मेगा ड्रीम की 30 वर्षीय युवती, ग्रीन पार्क का 35 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है।

इनके अलावा ममिया टोला बड़ा बाजार के संक्रमित परिवार का एक और सदस्य भी संक्रमित है। संक्रमितों में एक 24 वर्षीय विद्यार्थी है जो मुरादाबाद का निवासी है। भोजीपुरा का 35 वर्षीय युवक, न्यायालय का एक कर्मचारी भी इसमें शामिल है। फतेहगंज पश्चिमी के दो युवक भी संक्रमित मिल हैं।

नवाबगंज के 45 वर्षीय एक कारोबारी को भी कोरोना की पुष्टि हुई है। नगर निगम की 40 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिली है। इसके अलावा सिंधु नगर में एक 37 वर्षीय कारोबारी भी संक्रमितों की सूची में शामिल है। भोजीपुरा के 35 वर्षीय व्यक्ति को भी कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।

वहीं, कारपोरेट लैब से सिद्धार्थकुंज रोड के 70 वर्षीय बुजुर्ग, साहूकारा के 70 वर्षीय बुजुर्ग, बहारीपुरा भीकमपुर की 45 वर्षीय महिला, दो भोजीपुरा स्थित एक निजी मेडिकल कालेज के हैं। इसमें एक 53 वर्षीय चिकित्सक तो 25 वर्षीय युवती स्टाफ नर्स शामिल है। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

 

संबंधित समाचार