एक हफ्ते से थी पुलिस को तलाश, गिरफ्त में आने के 24 घंटे के अंदर मारा गया विकास दुबे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर शूटआउट का मास्टरमाइंड विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया। यूपीएसटीउफ उसे उज्जैन से कानपुर ला रही थी तब रास्ते में गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इसी दौरान विकास ने भागने की कोशिश की और मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस को विकास दुबे की तलाश एक हफ्ते से थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ …

कानपुर। कानपुर शूटआउट का मास्टरमाइंड विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया। यूपीएसटीउफ उसे उज्जैन से कानपुर ला रही थी तब रास्ते में गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इसी दौरान विकास ने भागने की कोशिश की और मुठभेड़ में मारा गया।

पुलिस को विकास दुबे की तलाश एक हफ्ते से थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर था। गुरुवार को अचानक वह उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर मिला, जहां उज्जैन पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। लेकिन गिरफ्त में आने के 24 घंटे के अंदर ही विकास दुबे मारा गया।

यह भी पढ़ें- BIG BREAKING: विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया, STF की गाड़ी पलटने के बाद मुठभेड़

संबंधित समाचार