हल्द्वानी: पूछताछ करने पर पुलिस से उलझे दो शराबी, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रात में शराब के नशे झूम रहे युवक पूछताछ करने पर पुलिस कर्मियों से उलझ गए। नशेड़ियों ने पुलिस कर्मियों को गालियां देना शुरू कर दिया। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी ऊंची पहुंच का हवाला दिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को वर्दी उतरवाने की भी धमकी दी। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रात में शराब के नशे झूम रहे युवक पूछताछ करने पर पुलिस कर्मियों से उलझ गए। नशेड़ियों ने पुलिस कर्मियों को गालियां देना शुरू कर दिया। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी ऊंची पहुंच का हवाला दिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को वर्दी उतरवाने की भी धमकी दी। पुलिस ने दोनों शराबियों को गिरफ्तार कर लिया।

बनभूलपुरा पुलिस ने बताया कि बुधवार रात कांस्टेबल अमनदीप और कांस्टेबल दिलशाद अहमद गश्त चेकिंग पर थे। वह रेलवे स्टेशन के गेट पर पहुंचे तो वहां देखा कि दो लोग खड़े हैं, जो नशे में लग रहे थे। पुलिस कर्मियों ने दोनों से पूछताछ की तो वो भड़क गए। वीडियो बनाते हुए नशेड़ी पुलिस कर्मियों से उलझ गए। पुलिस कर्मियों को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो नशेड़ियों ने अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देकर रौब गांठा और वर्दी उतरवाने की धमकी दे दी।

बात बढ़ने पर पुलिस कर्मियों ने मौके पर 112 और चीता पुलिस बुला ली। जिसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने खुद को लाइन नंबर तीन बनभूलपुरा निवासी वसीन पुत्र सईद अहमद व वार्ड 26 नई बस्ती बनभूलपुरा निवासी अजीम पुत्र मो.हनीफ बताया। बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

 

संबंधित समाचार