रुद्रपुर: आरएफसी की चेतावनी, मिलर्स ने धान नहीं तौला तो निरस्त होगा कोड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। गल्ला मंडी में तराई किसान संगठन के बैनर तले किसानों के आक्रोश को देखते हुए आरएफसी ने सख्त रुख अपनाते हुए किसानों की शिकायतों पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया। हुआ यूं कि गल्ला मंडी में आक्रोशित किसानों द्वारा आरएफसी बीएस चलाल और एडीएम भारत सिंह को अवगत कराया कि मौसम के …

रुद्रपुर, अमृत विचार। गल्ला मंडी में तराई किसान संगठन के बैनर तले किसानों के आक्रोश को देखते हुए आरएफसी ने सख्त रुख अपनाते हुए किसानों की शिकायतों पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया।

हुआ यूं कि गल्ला मंडी में आक्रोशित किसानों द्वारा आरएफसी बीएस चलाल और एडीएम भारत सिंह को अवगत कराया कि मौसम के कारण नमी मानक सरकारी तौल केंद्र पर मान्य नहीं है। ऐसे में सरकारी राइस मिलर्स धान नहीं खरीदेगा तो किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पडे़गा। इसके अलावा किसानों ने कई समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।

जिस पर आरएफसी चलाल ने तत्काल मौके पर आदेश जारी किया कि शुक्रवार की सुबह दस बजे तक चयनित सरकारी राइस मिलर्स किसानों का धान नहीं खरीदेगा तो उसका कोड निरस्त कर दिया जाएगा और ऐसे मिलर्स की एक सूची बनाकर मंडी समिति और शासन को भेजी जाएगी, ताकि राइस मिलर्स का लाइसेंस भी निरस्त हो सकें।

इसके अलावा जाम से मुक्ति पाने के लिए बगवाड़ा मंडी में धान तौल कर वाने का निर्णय लिया। उन्होंने मंडी सचिव को आदेशित किया कि परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की नजर में किसानों का धान तौल कराया जाए और राइस मिलर्स को मंडी में बैठने की जगह दी जाएं।

 

संबंधित समाचार