रुद्रपुर: काली पट्टी बांधकर डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने जताया विरोध
रुद्रपुर, अमृत विचार। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। शुक्रवार को आंदोलन के पांचवें दिन जिला अस्पताल में फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। एसोसिएशन के …
रुद्रपुर, अमृत विचार। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
शुक्रवार को आंदोलन के पांचवें दिन जिला अस्पताल में फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बीएन बेलवाल ने कहा कि सरकार लगातार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आईपीएचएस मानकों में संशोधन कर फार्मासिस्ट संवर्ग में समाप्त किए पदों को यथावत रखने, संशोधन के लिए समिति गठित किए जाने, यात्रा मार्ग, वीआईपी ड्यूटी के लिए 63 पदों को क्रियाशील किए जाने समेत अन्य मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई। कहा कि आठ अक्टूबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी न होने पर देहरादून डीजी हेल्थ कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में आरएस अधिकारी, डीके जोशी, जेएल शाह, एचसी पंत, जेपी आर्या आदि मौजूद रहे।
