लखनऊ: बृजलाल खाबरी ने ग्रहण किया यूपी कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने प्रदेश कार्यालय पर आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके साथ छह प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, योगेश दीक्षित, अनिल यादव व नकुल दुबे ने भी कार्यभार ग्रहण किया। बताते चलें कि कांग्रेस ने अजय कुमार लल्लू के बाद बृजलाल खाबरी …

लखनऊ, अमृत विचार। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने प्रदेश कार्यालय पर आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके साथ छह प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, योगेश दीक्षित, अनिल यादव व नकुल दुबे ने भी कार्यभार ग्रहण किया। बताते चलें कि कांग्रेस ने अजय कुमार लल्लू के बाद बृजलाल खाबरी को प्रदेश अध्यक्ष पद कि जिम्मेदारी सौंपी है। लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर आज कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां पूरे प्रदेश से कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें-अयोध्या: बारिश के कारण ठप रहा 835 में से 424 ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य

संबंधित समाचार