नैनीताल: जेईई एडवांस में नैनीताल के अक्षत की 4697वीं रैंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। उत्तराखंड के नैनीताल में छात्र अक्षत बिष्ट ने बिना किसी ट्यूशन के स्वयं की तैयारी करके आईआईटी जेईई एडवांस की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। अक्षत ने पंजाब के प्रतिष्टित आईआईटी रोपड़ में प्रवेश पा लिया है। अक्षत की इस सफलता से पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। नैनीताल के अक्षत जेईई एडवांस …

नैनीताल, अमृत विचार। उत्तराखंड के नैनीताल में छात्र अक्षत बिष्ट ने बिना किसी ट्यूशन के स्वयं की तैयारी करके आईआईटी जेईई एडवांस की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। अक्षत ने पंजाब के प्रतिष्टित आईआईटी रोपड़ में प्रवेश पा लिया है। अक्षत की इस सफलता से पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है।

नैनीताल के अक्षत जेईई एडवांस के प्रथम राउंड में चयनित हो गए और उन्होंने 4697वीं रैंक लाकर पंजाब के आईआईटी रोपड़ में प्रवेश पा लिया है। मूल रूप से नैनीताल जिले में कोटाबाग के गिनती गांव निवासी अक्षत बिष्ट इनदिनों नैनीताल के मेलविल कंपाउंड में रहकर अपनी आई.आई.टी.की तैयारी कर रहे थे।

इससे पहले भी पिछले वर्ष अक्षत ने कक्षा बारहवीं की परीक्षा के बाद जेईई.परीक्षा में 11,376वीं रैंक पाई थी। होनहार अक्षत ने वर्ष 2019 में नैनीताल के लांग व्यू पब्लिक स्कूल से बारहवीं के बोर्ड में 98.8% प्रतिशत लाकर अपनी मेहनत दिखा दी थी। अक्षत के पिता सोभन सिंह बिष्ट नैनीताल के समीप पटवाडांगर राजकीय प्राथमिक कॉलेज में रसायन के प्रवक्ता हैं जबकि माता उर्मिला बिष्ट अल्मोड़ा के ताड़ीखेत में राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत हैं। अक्षत की छोटी बहिन अनुकृति नैनीताल के एम.एल.एस.वी.बालिका विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा हैं। अक्षत की इस सफलता ने ये साबित कर दिया है कि अगर छात्र में इच्छाशक्ति हो तो बिना किसी ट्यूशन के ही किसी भी मुकाम तक पहुंचा जा सकता है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता