हल्द्वानी: राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए जनपद की टीम के ट्रायल शुरू
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए जनपद की टीम का चयन ट्रायल शुरू हो गया है। इसके लिए शनिवार को आरटीओ रोड स्थित दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। जिसमें करीब 100 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उत्तराखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष समित टिक्कू ने बताया कि …
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए जनपद की टीम का चयन ट्रायल शुरू हो गया है। इसके लिए शनिवार को आरटीओ रोड स्थित दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। जिसमें करीब 100 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
उत्तराखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष समित टिक्कू ने बताया कि पहले दिन अंडर-11 बालक वर्ग में रिशांक, चिराग, निसार्ग, अथर्व ने सेमीफाइनल, अंडर-13 में सुजल व एकलव्य, अंडर-15 में शिवांक व सक्षम मित्तल ने फाइनल तथा अंडर-19 में प्रियम, प्रियांशु, आशीष वैश्य, सक्षम मित्तल ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, अंडर-11 बालिका वर्ग में मानवी कोरंगा, भव्या रावत ने सेमीफाइनल, अंडर-15 में दिव्या जोशी, ज्योतिका, भूमिका, वर्चस्वी ने सेमीफाइनल, अंडर-17 में भूमिका और अनुष्का तथा अंडर-19 में अनुष्का लोहनी और भूमिका सूथा ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इससे पूर्व टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीपक अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि नरेंद्र सारस्वत, डीके कांडपाल व राकेश गुप्ता ने किया।
विद्यालय प्रबंधिका स्मृति टिक्कू व प्रधानाचार्या नलिनी शर्मा ने विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर चीफ रेफरी रजत अग्रवाल और योगेश पांडे उपस्थित रहे।
