36वां रोटरी क्लब बरेली साउथ का विराट दशहरा मेला संपन्न
बरेली, अमृत विचार। 36वां रोटरी क्लब बरेली साउथ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विराट दशहरा मेला शनिवार को संपन्न हुआ। आज सुबह से लगातार हो रही बारिश की वजह से मेला परिसर में पानी भर गया। मेंबर्स के अथक प्रयास के बाद मेला परिसर में काफी हद तक पानी को निकाला गया। इसके बाद मेले के …
बरेली, अमृत विचार। 36वां रोटरी क्लब बरेली साउथ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विराट दशहरा मेला शनिवार को संपन्न हुआ। आज सुबह से लगातार हो रही बारिश की वजह से मेला परिसर में पानी भर गया। मेंबर्स के अथक प्रयास के बाद मेला परिसर में काफी हद तक पानी को निकाला गया। इसके बाद मेले के मंदिर में मां भगवती की पूजा-अर्चना करने के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ये भी पढ़ें- बरेली: रोटरी क्लब मेले पर बारिश का खतरा, व्यवस्थाओं में लगे पदाधिकारी
रोटरी क्लब दशहरा मेला बी.एल.एग्रो द्वारा प्रायोजित किया गया है। इसके सह प्रायोजक होमशॉप, ग्रोवर टीवीएस, ओवरऑल, गंगाशील अस्पताल, खंडेलवाल फोम हैं। मेला परिसर में आज सुबह से ही अधिकारी और सदस्य गण डॉक्टर, आइएएस तोमर, रवि प्रकाश अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राजीव बूबना, विभोर भारतीय, राकेश धीरवानी, योगेश ग्रोवर, विमल मेहरोत्रा, अनिल अग्रवाल ,पंकज अग्रवाल, इंद्र मोहन सिंह मेहता और हरीश मलिक मौजूद रहे। मैदान के हालात देखकर मेले पर गेट की एंट्री फ्री कर दी, जो भी दर्शक मेला प्रांगण में आए उनके लिए मनोरंजन का कार्यक्रम रखा गया।
मेले में सांस्कृतिक संध्या के मंच पर आज जिक्र बैंड द्वारा धमाल किया। इसके साथ ही कॉमेडियन शाहरुख सिद्दीकी के हास्य ने बरेली की जनता का दिल लूट लिया। सिद्दीकी द्वारा कई शानदार प्रस्तुतियां दी गई। सांस्कृतिक स्टेज की व्यवस्था दिनेश गोयल, दिनेश प्रधान, सुधीर जायसवाल, हिमांशु कौशिक, विनय कृष्ण अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, संजीव खण्डेलवाल, रमेश वार्ष्णेय, राकेश कुमार अग्रवाल, वीरेश मित्तल द्वारा संभाली गई।
क्लब अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने बताया कि मेला ग्राउंड में बहुत पानी भरा है और बहुत कीचड़ है। हम लोगों ने मेला क्वीन और बेस्ट कपल का इवेंट कैंसिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान से प्रार्थना करते हैं की हम अगले वर्ष इससे और सुंदर से कर पायें। कुंभकरण, मेघनाथ और रावण के पुतले का दहन किया गया।
तीन दिवसीय मेले में क्लब के सदस्य राजकुमार खंडेलवाल, राजीव तनेजा, सुनील सोंधी, विमल रेवाड़ी ,अशोक ठाकुर ,अतुल अग्रवाल, पंकज टंडन, राजेंद्र कुमार वैश्य ,रवि चड्डा, संजीव खंडेलवाल, शोभित अग्रवाल, राजेश गुप्ता राजीव जैन मीनू , संदीप मेहरा आदि का विशेष रूप से सहयोग रहा।
ये भी पढ़ें- बरेली: जिले में डेंगू मरीजों की संख्या पहुंची 94, वार्ड में बढ़ेंगे बेड
