रामनगर: चमोली से झूला पत्ता व चीड़ गुलिया ला रहे तीन लोग गिरफ्तार, वाहन को किया सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। आमडंडा के पास वन विभाग की टीम ने पर्वतीय क्षेत्र से आ रहे एक ट्रक को रोका। वन कर्मियों ने जब वाहन की तलाशी ली तो भारी मात्रा में कबाड़ में वन संपदा मिला। जिसके बाद वन कर्मियों ने वाहन में मौजूद तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। कॉर्बेट टाइगर …

रामनगर, अमृत विचार। आमडंडा के पास वन विभाग की टीम ने पर्वतीय क्षेत्र से आ रहे एक ट्रक को रोका। वन कर्मियों ने जब वाहन की तलाशी ली तो भारी मात्रा में कबाड़ में वन संपदा मिला। जिसके बाद वन कर्मियों ने वाहन में मौजूद तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. धीरज पांडे ने बताया कि इस मामले में हिरासत में लिए गए तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही वाहन को जप्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वाहन में झूला पत्ता एवं दो कुंटल चीड़ गुलिया बरामद किया गया है। बरामद वन संपदा को बिना अनुमति लाना गैर कानूनी है। साथ ही उन्होंने बताया कि यह वन संपदा चमोली जनपद से लाई जा रही थी।

चमोली से लेकर रामनगर तक वन विभाग के कई बैरियर लगे हुए लेकिन किसी भी बैरियर पर इस वाहन को पकड़ा नहीं गया। इससे यह मामला और गंभीर हो गया है। इस मामले में वन कर्मियों की संलिप्तता की भी जांच की जाएगी। यदि कोई कर्मचारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार