हल्द्वानी: जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों के 25 गांवों में जल्द बजेगी मोबाइल की रिंग
हल्द्वानी, अमृत विचार। जनपद के पर्वतीय दूरस्थ क्षेत्रों के 25 ग्रामों को शीघ्र ही मोबाइल कनेक्टिविटी से जोडा जायेगा। राइट ऑफ वे पालिसी के तहत जनपद में कुल 25 ग्रामों में जहां मोबाइल कनेक्टिविटी स्थापित नहीं है उन ग्रामों में मोबाइल टावर स्थापित किये जाने हेतु जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने निर्देश दिये है। जिलाधिकारी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जनपद के पर्वतीय दूरस्थ क्षेत्रों के 25 ग्रामों को शीघ्र ही मोबाइल कनेक्टिविटी से जोडा जायेगा। राइट ऑफ वे पालिसी के तहत जनपद में कुल 25 ग्रामों में जहां मोबाइल कनेक्टिविटी स्थापित नहीं है उन ग्रामों में मोबाइल टावर स्थापित किये जाने हेतु जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने निर्देश दिये है।
जिलाधिकारी ने कहा अतिदूरवर्ती रौखड अधोडा, पदमपुर काकोरे.पटरानी,कोंता, आमतोली, गोरिया देव, गडगड़िया रेंज,नाइसेला,भादुनी,अनरोडी, अमदाउ, पंगकटरा, बसानी, कुंडल,रिखोली, बहरीन रेंज, सिमली मल्ली, फागुनियाखेत ग्रामों में प्रथम चरण में मोबाइल टावर स्थापित किये जायेंगे।
उन्होंने कहा तहसील नैनीताल, बेतालघाट, खनस्यू, धारी, कोश्याकुटौली के अतिदूरवर्ती 25 चिन्हित गॉव में जहॉ पर मोबाइल कनेक्टविटी नहीं है वहां मोबाइल कनेक्टिविटी आने से ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से निजात मिल सकेेगी साथ ही मोबाइल टावर स्थापित होने से ग्रामवासी प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे साथ ही दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों मे निवासरत लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
